लखनपुर 24 मार्च 2022 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर स्थित एसआरएलएम सेंटर के बगल में 24 मार्च दिन गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा गौठान निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासन से स्वीकृत 20 लाख रुपए की लागत राशि से नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर में गौठान निर्माण कार्य होना है। नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में पुजारियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला , सब इंजीनियर अशोक सिंह ,ठेकेदार महेश नायर ,विनेश राम खलखो पूर्व पार्षद राजकुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur