Breaking News

अम्बिकापुर@शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Share

अम्बिकापुर 23 मार्च 20-22 (घटती घटना) शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महापौर डॉ अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वीतेंद्र मिश्रा ने भगत सिंह को याद कर आजादी के उनके जज्बे को सलाम कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, जिला जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम महामंत्री सैयद अख्तर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी,अनिल सिंह,विकल झा,चंद्रप्रकाश सिंह,अमित सिंह रिंकू,हसन खान,पंकज सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply