Breaking News
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

रामानुजगंज@अज्ञात बदमाशों ने सरस्वती शिशु मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

Share


आगजनी सहित तोडफ़ोड़ कर किया लाखों का नुकसान


-पृथ्वीलाल केशरी-
रामानुजगंज 21 मार्च 2022 (घटती घटना)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अज्ञात बदमाशों के द्वारा तोडफ़ोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है प्रधान पाठक के रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य कक्ष एवं उसके बगल के कार्यालय में कम्प्यूटर, बैच, पासबुक, फोटो कापी मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। जिसके कारण दोनों कक्ष में रखे हुए सारे सामान जलकर खाक हो गया है। वही परिसर में खड़ी स्कूल बस क्रमांक ष्टत्र 15 ्रक्च 0322 का सामने का कांच एवं ड्रायवर गेट को तोड़ दिया गया हैं। लगभग 2 से 3 रुपये का नुकसान होने की बात करी जा रही है। वहीं स्कूल भवन के सामने वाली सीसी सडक़ पर प्राचार्य श्याम नारायण मिश्रा के विरूद्ध जान से मारने की धमकी व स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी के साथ-साथ स्कूल को हमेशा के लिए बंद करने की धमकी लिखी हुई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 506 436 427 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है। घटना के बाद डाग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन किसी भी प्रकार का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply