Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा संभाग में बोर्ड रिजल्ट जारी,बेटियों का दबदबा,टॉप-10 में नहीं बना स्थान

Share


10वीं में 83.09 प्रतिशत व 12वीं में 80.56 प्रतिशत रिजल्ट…ज्योति साहू,आशीष केरकेट्टा जिला टॉपर

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष अविभाजित सरगुजा संभाग से कोई भी छात्र स्टेट टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया। हालांकि,दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लडकों से बेहतर रहा है। सरगुजा जिले में 10वीं का रिजल्ट 83.09 प्रतिशत तथा 12वीं का 80.56 प्रतिशत रहा। वहीं सूरजपुर में 10वीं का 82.75 व 12वीं का 86.46 प्रतिशत परिणाम दर्ज हुआ। बलरामपुर जिले में 10वीं का 84.63 व 12वीं का 84.29 प्रतिशत रिजल्ट रहा। कक्षा 10वीं में सरगुजा जिले में 7906 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से 4133, द्वितीय श्रेणी 3634 व तृतीय श्रेणी से 139 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि कक्षा 12वीं में 6397 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी 3491, द्वितीय श्रेणी 2792 व तृतीय श्रेणी से 114 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 10वीं में बलरामपुर जिले से 7686 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 4510, द्वितीय श्रेणी से 2967 व तृतीय श्रेणी से 209 विद्यार्थी उत्तीर्र्ण हुए हैं। कक्षा 12वीं में बलरामपुर जिले से 5788 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 3455, द्वितीय श्रेणी से 2253 व तृतीय श्रेणी से 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह सूरजपुर में 8224 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 4466, द्वितीय श्रेणी से 3560 व तृतीय श्रेणी से 198 विद्यार्थी उत्तिर्ण हुए हैं। कक्षा 12वीं में सूरजपुर जिले से 6975 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 4147, द्वितीय श्रेणी से 2724 व तृतीय श्रेणी से 103 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
सरगुजा में ज्योति साहू टॉपर : सरगुजा जिले में 10वीं में ज्योति साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर वेदिका राजवाड़े (96 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर यामिनी गेंडले (95.83 प्रतिशत) रहीं। 12वीं में बाबा आशीष केरकेट्टा ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। कैलाश कुमार (94 प्रतिशत) दूसरे व कोमल पटेल (93.80 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहे।
सूरजपुर में बेटियों का शानदार प्रदर्शन : सूरजपुर जिले में दोनों परीक्षाओं में बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। 12वीं में लड़कियों का परिणाम लडकों से करीब 5.5 प्रतिशत अधिक रहा,जबकि 10वीं में यह अंतर लगभग 6.25 प्रतिशत का रहा। जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बलरामपुर के टॉपर : बलरामपुर में 10वीं में आर्यन गुप्ता (97 प्रतिशत) ने पहला स्थान प्राप्त किया। आराधना पटेल (96.83 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में प्रतिभा गुप्ता व स्नेहा कुशवाहा ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। दूसरे स्थान पर सोनू (94.20 प्रतिशत) रहे।
हर्ष जायसवाल के उत्तीर्ण होने पर नगर में हर्ष सीजीबीएसई 10 वी में 94′ अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया

सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत के छात्र हर्ष जायसवाल ने सीबीएससी के इम्तिहान में 94′ अंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र प्रयास रेसीडेंटल ब्वॉय स्कूल रायपुर छत्तीसगढ़ सीजीबीएसई बोर्ड में 94′ अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया उन्होंने अपने इस सफलता के लिए गुरुजन एव माता-पिता को श्रेय दिया है। छात्र के शानदार सफलता से पूरे लखनपुर में हर्ष का माहौल है। हर्ष जयसवाल पिता संतोष जायसवाल माता साधना जायसवाल के पुत्र हैं।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply