Breaking News

लखनऊ@चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद : अखिलेश

Share

लखनऊ,06 मई 2026। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ‘10 नम्बरी मॉडल’ का जिक्र किया। आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेलकुंदरकी और रामपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चुनावों में भारी धांधली हुई है। उन्होंने इसे ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेल बताया और आरोप लगाया कि वोटों की डकैती की गई। अखिलेश ने बंगाल हिंसा की निंदा की और सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि बंगाल चुनाव परिणाम पर संज्ञान ले तथा मतगणना लाइव प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बना रहेगा और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला-हर जान कीमती,केंद्र-दिल्ली सरकार को आदेश-रोजाना मेडिकल जांच हो…

Share नई दिल्ली,16 जुलाई 2026। दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम …

Leave a Reply