अम्बिकापुर 20 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा रविवार 20 मार्च को आयोजित लेखापाल एवं कनिष्ठ लेखपाल भर्ती परीक्षा में 262 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 157 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में इस परीक्षा के आयोजन के लिए राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत ने बताया कि लेखापाल व कनिष्ठ लेखापाल भर्ती परीक्षा के लिए अम्बिकापुर में केवल एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा एक पाली में प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 1:15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में शामिल होने 419 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 262 ने परीक्षा दी और 157 ने परीक्षा नहीं दी।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur