Breaking News

नई दिल्ली@नोएडा में तांडव….3000 करोड़ का नुकसान,20 गाडि़यां फूंकी,अब श्रमिकों के लिए हुआ बड़ा ऐलान

Share


नई दिल्ली,14 अप्रैल 2026। औद्योगिक नगरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब हजारों श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और उपद्रवियों ने 500 से ज्यादा फैक्टि्रयों पर पथराव कर भारी तोड़फोड़ की। इस बवाल के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में श्रमिकों की मजदूरी में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया है। दरअसल, सोमवार सुबह 8 बजे से ही श्रमिक डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर जमा होने लगे थे। शाम 5 बजे तक चले इस उपद्रव के कारण नोएडा पूरी तरह ‘बंधक’ बना रहा। एनएच-9 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि इस हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अब तक 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब वॉट्सएप ग्रुप्स और वीडियो फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दो सडक हादसों में 6 की मौत,ट्रैक्टर चालक घायलों को छोड़ इंजन लेकर फरार

Share बलरामपुर में 4 युवकों की गई जान,लखनपुर में कार की टक्कर से चाचा-भतीजा की …

Leave a Reply