2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे : पीएम मोदी
देहरादून,14 अप्रैल 2026। पीएम मोदी ने मंगलवार को देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।’ पीएम ने कहा, ‘कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढि़यां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव वीरान थे आज फिर बस रहे हैं।’ इससे पहले उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वे एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करने सहारनपुर पहुंचे। यहां रोड शो भी किया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा,6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।
पीएम ने कहा- टूरिज्म्
से सबको फायदा होता है
पीएम ने कहा, हम जानते हैं जब टूरिज्म् का विकास होता है तो हर कोई कुछ न कुछ कमाता है। सबको फायदा होता है। मुझे खुशी है उत्तराखंड विंटर टूरिज्म विेंटर स्पोर्ट्स के लिए डेस्टिरनेशन बनता जा रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए बारहमासी कनेक्टिविटी जरूरी है। 2023 के बाद बहुत बड़ी संख्या में सर्दियो में लोग यात्रा के लिए जाते थे। 2025 में करीब 40 हजार लोगों ने यहां यात्रा की। शीतकालीन चारधाम यात्रा में करीब 80 हजार लोग आए थे 2025 में यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है। आज होने वाले हर निर्माण को प्रगति प्रकृति की त्रिवेणी के आधार पर किया जा रहा है। इसलिए इस एक्सप्रेस वे पर करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनया गया है। मैं आज आप से आग्रह करना चाहता हूं देव भूमि की पवित्र धरोहर को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। इन इलाकों में प्लास्टिक बोतल, कचरे का ढेर इनसे बचाना बहुत जरूरी है। हमारा कर्तव्य है कि हम इन जगहों को स्वच्छ और सुंदर रखें। अगले साल कुंभ होना, हमें इन्हें सुंदर और स्वच्छ रखने में कसर नहीं छोड़नी है। नंदा देवी राजजात यात्रा भी होनी है। मैं देश भर की बेटियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि भारत निर्माण में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। आपकी भागीदारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। आप देख रही है कि दुनिया में कितना बड़ा संकट आया है, लेकिन हमारा प्रयास है कि आपको कम से कम परेशानी हो। पीएम ने कहा, 21वीं सदी के भारत के विकास की गति की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में मेट्रो, मेरठ में मेट्रो, नोएडा में एयरपोर्ट और आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू हो रहा है। इतने कम समय में यह हो रहा है। कल्पना कीजिए देश में कितने बड़े पैमाने पर इंन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur