रामानुजगंज 16 मार्च 2022 (घटती घटना )। गत दिनों अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन एवं होली मिलन आमंत्रण धर्मशाला के हाल में छत्तीसगढ़ रौनियार महिला समाज के रामानुजगंज इकाई की महिलाओं के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं और बेटियों ने हिस्सा लिया ,भजन कीर्तन,रौनियार गीत ,स्वागत गीत,छोटे बच्चों के द्वारा नृत्य ,की प्रस्तुति दी गई जिसे लोगों ने सराहनीय बताया। उपस्थित स्वजाति बंधुओं के द्वारा आपस में परिचय कराया गया गुब्बारा फोड़ कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत मे फूलों की होली खेली ंगई वही कार्यक्रम के अंत में महिला मंत्री मण्डल के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur