अम्बिकापुर, 16 मार्च 2022(घटती-घटना)। . शहर के थाना चौक के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार एक युवक हाथ में बड़े साइज का चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार राजा उर्फ प्रह्लाद गुप्ता प्रतापपुर का रहने वाला है। वह मंगलवार को बिना नंबर की बाइक से अंबिकापुर थाना चौके के समीप खड़ा होकर बड़े साइज के चाकू हाथ में लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं कोतवाली टीआई राहुल तिवारी ने बताया कि होली त्योहार को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर 19 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्रवाई की गई है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur