रामानुजगंज 14 मार्च 2022 (घटती घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर व बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कई गांव में सतत् संपर्क करके इनरोलर बनाए हैं उनके द्वारा भी सदस्य जोड़े जा रहे परंपरागत सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बूथ में काटे जा रहे सदस्यता फार्म के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ें,ऑनलाइन सदस्यता अभियान में लोगों को जोड़ते हुए सुनील सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता समाजवाद जनतंत्रवाद के सिद्धांतों में कांग्रेस विश्वास रखती है और कांग्रेस का प्रत्येक सदस्य इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करता है इसके अलावा कांग्रेस के सदस्य न तो सामाजिक भेदभाव करते हैं और ना ही इसे किसी भी रूप में अमल में लाते हैं बल्कि सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए उसे मिटाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रतिबद्ध होते हैं। सुनील सिंह ने आगे यह भी कहा कि अभियान में धीरे-धीरे गति आ रही है, ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, इनरोलर कार्यकर्ता,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस व अन्य सभी प्रकोष्ठ अभियान में सक्रियता से सदस्य बनाने शुरू कर दिए हैं जिसका लाभ भविष्य में मिल सकेगा।
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur