फेसबुक पर ‘वीआईपी’, सिस्टम में ‘नो एक्शन’—खबर आई तो ‘इमरजेंसी’
पहले फोटो पर लाइक्स, अब जांच पर फाइल्स—सिस्टम की दो तस्वीरें
- खबर छपी तो सच खटका—अब सवाल खबर देने वालों पर!
- फेसबुक पर फोटो महीनों, सिस्टम सोता रहा-खबर छपी तो अचानक ‘जांच’ जागी!
- वीआईपी एंट्री’ का खेल उजागर,अब सच बताने वालों पर ही सवाल
- फोटो सबने देखी,कार्रवाई किसी ने नहीं की—अखबार ने दिखाया तो हड़कंप
- जांच शुरू या बचाव की तैयारी? सवालों से ज्यादा पत्रकारों पर नजर
- गलती किसकी, सवाल किससे? सिस्टम पर चुप्पी, पत्रकारों से पूछताछ
- फोटो वायरल,सिस्टम निष्कि्रय—खबर आई तो एक्टिव मोड चालू!
- जांच का निशाना बदल गया? घटना छोड़,खबर पर ही सवाल
- बंदूक के साथ फोटो, नियमों का मजाक—अब जिम्मेदारी कौन लेगा?
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,24 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर के वार्ड 11 में पार्षद पति की कथित वीआईपी एंट्री वाली वायरल फोटो ने अब एक नया मोड़ ले लिया है,पहले यह मामला सोशल मीडिया तक सीमित था,फिर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब जांच शुरू हो चुकी है,लेकिन जांच की दिशा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं,खासकर तब जब पुलिस पत्रकारों से यह पूछ रही है कि फोटो कहां से मिली और खबर का आधार क्या है,यह मामला अब सिर्फ एक फोटो या सुरक्षा प्रोटोकॉल का नहीं रह गया है, बल्कि यह मीडिया की स्वतंत्रता, सार्वजनिक सूचना और जांच की वैधता से जुड़ा मुद्दा बन चुका है।
बता दे की सूरजपुर के वार्ड 11 से जुड़ी वीआईपी एंट्री वाली तस्वीर कोई नई या छिपी हुई चीज नहीं थी, यह फोटो लंबे समय तक पार्षद पति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म,विशेष रूप से फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से मौजूद रही और चर्चा का विषय बनी रही, इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं की गई, स्थिति तब बदली,जब 23 फरवरी 2026 को दैनिक घटती-घटना समाचार पत्र ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और मामले को संज्ञान में लेकर जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई,यहां एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि दैनिक घटती घटना के पास ऐसी कई और तस्वीरें मौजूद हैं,जिनमें मंत्री के सुरक्षा कर्मी विभिन्न व्यक्तियों के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं,इन तस्वीरों में सुरक्षा का एक अलग प्रभाव प्रदर्शित होता दिखाई देता है,जिससे यह सवाल उठता है कि क्या इस प्रकार की गतिविधियां निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप हैं या नहीं, अब समाचार पत्र द्वारा आगामी अंक में इन अन्य तस्वीरों को भी प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है,ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच हो सके और यह स्पष्ट हो कि क्या सुरक्षा व्यवस्था का कहीं दुरुपयोग हो रहा है,इस पूरे घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आता है क्या किसी भी व्यक्ति के साथ हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाना प्रशासनिक नियमों और सुरक्षा मानकों के विपरीत नहीं है? यदि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है,वहीं,खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस द्वारा पत्रकारों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि फोटो कहां से प्राप्त हुई और खबर का स्रोत क्या है? जबकि स्वयं खबर में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि फोटो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से ली गई है,ऐसे में यह बहस और गहरी हो जाती है कि जब जानकारी पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हो,तब खबर प्रकाशित करने वाले से स्रोत पूछना कितना उचित है। क्या जांच का फोकस घटना पर होना चाहिए या खबर के स्रोत पर? यह पूरा मामला न केवल प्रशासनिक जवाबदेही,बल्कि मीडिया की भूमिका और उसकी स्वतंत्रता से भी जुड़ा हुआ है, अब देखने वाली बात यह होगी कि आगे की जांच किस दिशा में जाती है—क्या यह वास्तविक तथ्यों तक पहुंचेगी,या फिर सवाल उठाने वालों तक सीमित रह जाएगी।
घटना का सारः सार्वजनिक फोटो से प्रशासनिक कार्रवाई तक
यह फोटो पहले से ही सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध थी और पार्षद पति द्वारा इसे डिस्प्ले पिख्र के रूप में भी उपयोग किया जा रहा था,इसके बावजूद प्रशासन ने लंबे समय तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया,हालांकि जैसे ही यह मामला मीडिया में प्रमुखता से सामने आया,जांच प्रारंभ कर दी गई,यह तथ्य अपने आप में प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल खड़ा करता है, क्या कार्रवाई केवल मीडिया दबाव के बाद ही होती है?
क्या सार्वजनिक फोटो प्रकाशित करना अपराध है?
भारतीय कानून के अनुसार, यदि कोई फोटो पहले से ही पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है, तो उसका उपयोग पत्रकारिता के उद्देश्य से करना सामान्यतः अपराध नहीं माना जाता, संबंधित सिद्धांत संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है, सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों में यह स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक हित से जुड़ी जानकारी का प्रकाशन वैध है, इसलिए यदि फोटो पहले से सार्वजनिक थी, तो उसका समाचार में उपयोग करना prima facie अवैध नहीं है।
पत्रकार से स्रोत पूछना—कितना उचित?
पुलिस द्वारा पत्रकार से यह पूछना कि फोटो कहां से मिली, एक संवेदनशील कानूनी प्रश्न है, महत्वपूर्ण बिंदु ये है की भारत में “source protection”(स्रोत की गोपनीयता) का स्पष्ट कानून नहीं है,लेकिन न्यायालयों ने कई मामलों में माना है कि पत्रकार को अपने स्रोत की रक्षा करने का अधिकार है, यदि कोई अपराध सिद्ध नहीं है, तो केवल खबर प्रकाशित करने के आधार पर पत्रकार से पूछताछ करना मीडिया स्वतंत्रता पर दबाव माना जा सकता है।
असली जांच का विषय क्या होना चाहिए?
इस मामले में जांच का केंद्र होना चाहिए था की क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ? क्या किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति को सुरक्षा घेरा मिला? क्या सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का पालन किया? क्या पद का दुरुपयोग हुआ? क्या किसी जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को विशेष सुरक्षा दी गई? यदि ऐसा हुआ है, तो यह सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में आ सकता है।
संभावित दबाव और जांच की निष्पक्षता
सूत्रों के अनुसार,कुछ सुरक्षा कर्मियों पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाए जाने की चर्चा है,यदि यह सत्य है, तो यह सीधे तौर पर निष्पक्ष जांच के अधिकार और न्याय प्रक्रिया की पारदर्शिता दोनों का उल्लंघन हो सकता है,भारतीय दंड संहिता के तहत,साक्ष्य से छेड़छाड़, गवाह को प्रभावित करना यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
प्रशासनिक जवाबदेहीः देरी क्यों?
सबसे अहम सवाल यह है कि जब फोटो पहले से सार्वजनिक थी, तब तक कोई जांच क्यों नहीं हुई? क्या यह ह्यद्गद्यद्गष्ह्लद्ब1द्ग ड्डष्ह्लद्बशठ्ठ (चयनात्मक कार्रवाई) का मामला है? या फिर प्रशासन मीडिया के बाद ही सक्रिय होता है? यह स्थिति प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।
मीडिया बनाम जांचः संतुलन कहां?
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका वॉचडॉग की होती है यानी गलतियों को उजागर करना, लेकिन यदि खबर प्रकाशित होने के बाद, जांच का फोकस खबर देने वाले पर चला जाए, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जांच का लक्ष्य होना चाहिए था की सत्य तक पहुंचना, न कि उसे उजागर करने वालों को कठघरे में खड़ा करना।
यह मामला एक मिसाल बन सकता है…
यह मामला सिर्फ एक फोटो विवाद नहीं है यह एक टेस्ट केस बन सकता है, क्या प्रशासन पारदर्शी जांच करेगा? क्या मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान होगा? क्या वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?
अंतिम सवाल
क्या जांच का दायरा घटना तक सीमित रहेगा, या सच दिखाने वालों को ही सवालों के घेरे में खड़ा किया जाएगा?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur