Breaking News

बैकुंठपुर@ममता बनर्जी का पुतला दहनः राष्ट्रपति के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Share


एसटी मोर्चा के नेतृत्व में बैकुंठपुर के आदर्श चौक में विरोध प्रदर्शन,टीएमसी सरकार से मांगी माफी
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,13 मार्च 2026 (घटती-घटना)। देश की राष्ट्रपति द्रौपती के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बैकुंठपुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया, भाजपा एसटी मोर्चा के नेतृत्व में नगर पंचायत पटना के आदर्श चौक में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की और इस मामले में सार्वजनिक माफी की मांग की।
राष्ट्रपति का अपमान,आदिवासी समाज का भी अपमान:भाजपा
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा ने कहा कि देश की राष्ट्रपति के साथ हुआ कथित व्यवहार बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि यह केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान नहीं है,बल्कि इससे पूरे आदिवासी समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है,उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे पर देशभर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
टीएमसी सरकार की मानसिकता उजागर: गायत्री सिंह
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि यह घटना टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है, उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति के सम्मान से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है और इस पर जवाबदेही तय होनी चाहिए, उन्होंने राज्य सरकार से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे,प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री सत्यम साहू, सच्चिदानंद द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री कमलेश एक्का, राय सिंह, जिला मंत्री विश्वनाथ सिंह, पार्षद राजेश सोनी, रेखा वर्मा, अहिबरन सिंह, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, जिला मंत्री रमेश पोया, देवेन्द्र कुमार सिरदार, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, प्रदर्शन के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर देशभर में आवाज उठाने और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लगातार विरोध जारी रखने की बात कही।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply