Breaking News

अम्बिकापुर@ट्रक-बाइक दुर्घटना में एक मृत दूसरा घायल

Share

अम्बिकापुर,13 मार्च 2022(घटती-घटना)। सांड़बार बैरियर के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार रवि अग्रवाल पिता राजेन्द्र अग्रवाल उम्र 26 वर्ष घुटरापारा अंबिकापुर का निवासी था। वह शहर में कहीं काम करता था। शनिवार को अपने साथी राजू मानिकपुरी के साथ उदयपुर ढ़ाब वसूली में गया था। वहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अंबिकापुर से पहले सांड़बार बैरियर के पास ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीजी 0789 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply