Breaking News

खड़गवां/रतनपुर@रतनपुर में सजा होली मिलन समारोह,फाग गीतों की धुन पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री

Share


मंत्री निवास में होली के रंग,गुलाल,फाग और उत्साह के बीच मना होली मिलन,गुलाल,गीत और भाईचारे का संदेश,मंत्री निवास में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह,फाग गीतों से गूंजा मंत्री निवास,स्वास्थ्य मंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं…


-संवाददाता-
खड़गवां/रतनपुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगों और उल्लास के पर्व होली के अवसर पर रतनपुर स्थित स्वास्थ्य मंत्री के निज निवास में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,पत्रकार,स्थानीय व्यवसायी,कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और आम नागरिक उपस्थित होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं,पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों और फाग गायन के साथ हुई, ढोलक और मंजीरे की मधुर धुनों पर गाए जा रहे फाग गीतों ने पूरे माहौल को रंगमय बना दिया, लोक संस्कृति से जुड़े इन गीतों पर उपस्थित लोग झूमते और तालियां बजाते नजर आए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी फाग के पारंपरिक गीतों की धुन पर थिरकते दिखाई दिए और उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां साझा कीं।


रंग और उल्लास से सराबोर हुआ माहौल
होली मिलन समारोह के दौरान मंत्री निवास परिसर रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी,पारंपरिक फाग गायन और लोकधुनों के बीच लोगों ने होली के गीतों का आनंद लिया,कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
होली प्रेम,सौहार्द और एकता का पर्व
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है, यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है और होली ऐसा पर्व है जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम करता है।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही बड़ी भागीदारी
होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी, पत्रकार,व्यापारी,सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, ग्रामीण अंचलों से भी लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और सभी ने मिलकर होली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया, कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ होली का आनंद लिया,इस आयोजन ने क्षेत्र में आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply