Breaking News

रायपुर@होली के हुड़दंग में रिकॉर्ड तोड़ जाम : छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में गटक गए 128 करोड़ की शराब,रायपुर ने बनाया नया रिकॉर्ड

Share


रायपुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में इस बार होली की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोली। रंगों के त्योहार से ठीक पहले प्रदेशवासियों ने जाम छलकाने में सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बता दें कि मात्र एक ही दिन के भीतर पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपयों की शराब की बिक्री दर्ज की गई है, जिसने आबकारी विभाग को भी चकित कर दिया है। जानकारों का कहना है कि 4 मार्च को होली के अवसर पर शासन द्वारा ड्राई डे घोषित किया गया था। इसी वजह से शराब प्रेमियों के बीच स्टॉक जमा करने की होड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, दुकानों के बाहर लंबी कतारें दोपहर से ही लगनी शुरू हो गई थीं। आलम यह था कि शाम होते-होते कई ब्रांड्स का स्टॉक ही खत्म हो गया। मैदानी स्तर पर स्थिति ऐसी थी कि लोग झोले भर-भर कर बोतलें ले जाते दिखे। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर रोजाना करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बिकती है, लेकिन 3 मार्च को यह आंकड़ा तीन गुना से भी ज्यादा बढ़कर 128 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। इसमें सबसे ज्यादा चमक राजधानी रायपुर में दिखी। अकेले रायपुर शहर में करीब 58 करोड़ रुपये की शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। बिलासपुर,भिलाई और दुर्ग जैसे बड़े शहरों में भी काउंटरों पर भारी भीड़ देखी गई। बता दें कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार की सेल ने आबकारी राजस्व में जबरदस्त इजाफा किया है। विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि होली और दिवाली जैसे त्योहारों पर मांग बढ़ती ही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share ,छात्रा से 29 हजार की ठगी-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। पुराना सोफा बेचने के लिए …

Leave a Reply