पुलिस ने महिला सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार
अम्बिकापुर,12 मार्च 2022(घटती-घटना)।. महिला एक किशोरी को काम का लालच देकर अपने घर बुलाकर उसका आबरू का सौदा करावाने लगी। महिला की सह पर तीन युवकों द्वारा किशोरी के साथ दो माह से बलात्कार किया जा रहा था। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट के पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी की पहचान एक महिला से शादी कार्यक्रम में हुई थी। महिला गांधीनगर में किराये के मकान में रहती है। महिला पीडि़ता को काम दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुला ली। कुछ दिन गांधीनगर क्षेत्र में रहने के बाद आरोपी महिला पीडि़ता को साथ में लेकर ग्राम बंजारी में चली गई। वहां किराए के मकान में रह रही थी। इसके बादा महिला अक्सर तीन युवकों को बुलाकर पीडि़ता का बतलात्कार करवाती थी। महिला के सह पर तीनों युवक अक्सर उसके घर आकर पीडि़ता से जबरन बतलात्कार किया करते थे। 9 मार्च को महिला पीडि़ता को डरा धमका कर जबरन दो लडक़ों के साथ घुमने व बिरियानी खाने के लिए स्कूटी से भेजी थी। रास्ते में पीडि़ता को मौसी दिखी। पीडि़ता स्कूटी से जबरन उतरकर पूरी घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। इसके बाद पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीनों युवकों के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 372 373 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला व यशवंत, अविनाश व राहुल को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur