Breaking News

एमसीबी@स्वस्थ छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम : श्याम बिहारी जायसवाल

Share

  • अस्पताल,मेडिकल कॉलेज और कैशलैस इलाज : बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता…
  • स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई रफ्तार : जिला अस्पतालों से लेकर कैंसर इंस्टीट्यूट तक घोषणा
  • स्वस्थ छत्तीसगढ़ का संकल्प : बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे बड़ी सौगात…
  • कैशलैस सुविधा और 25 नए डायलिसिस केंद्रः स्वास्थ्य बजट में ऐतिहासिक निर्णय…

-रवि सिंह-
एमसीबी,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यापक और ऐतिहासिक प्राथमिकता दी गई है, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बजट को प्रदेश की 3 करोड़ जनता के बेहतर स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा और समग्र विकास के लिए समर्पित बताया है, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा… छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने का व्यापक संकल्प लिया गया है,राज्य में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं,मेडिकल शिक्षा और उन्नत उपचार व्यवस्था के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं,जो प्रदेश को स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं।
जिला अस्पतालों और मातृ शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान,बजट में जिला स्तर की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं
220 बिस्तर जिला चिकित्सालय अंबिकापुर का भवन निर्माण
200 बिस्तर जिला चिकित्सालय धमतरी का निर्माण
200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल (कालीबाड़ी, रायपुर) की स्थापना
200 बिस्तर जिला अस्पताल चिरमिरी के लिए सेटअप इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय स्तर पर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बड़े शहरों पर दबाव कम होगा।

चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा,प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई नए संस्थानों की घोषणा की गई है…
दुर्ग, कोंडागांव, जशपुर और रायपुर में जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र
दंतेवाड़ा,मनेन्द्रगढ़, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज
कांकेर,कोरबा,मनेन्द्रगढ़,सरिया और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज
राजनांदगांव में फिजियोथेरेपी कॉलेज
रायपुर में उन्नत कार्डियक इंस्टिट्यूट
बिलासपुर में स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट
रायपुर में राज्य का पहला होम्योपैथी कॉलेज इन संस्थानों से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा में स्थानीय अवसर मिलेंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।
कैंसर उपचार को मजबूती

बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान के लिए सेटअप प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर रोगियों को प्रदेश के भीतर ही उन्नत उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बाहर रेफर होने की आवश्यकता कम होगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत
प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दंतेवाड़ा,मनेन्द्रगढ़,कबीरधाम,जांजगीर-चांपा,जशपुर में नए मेडिकल कॉलेजों के संचालन की व्यवस्था की गई है,इसके साथ ही कांकेर,कोरबा,मनेन्द्रगढ़ और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी।
एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट को उन्नयन
रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (मेकाहारा) में उपकरण, बिस्तरों और ्रढ्ढ आधारित उपचार सुविधाओं के उन्नयन के लिए 10 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इससे हृदय रोगियों को अत्याधुनिक तकनीक आधारित उपचार मिल सकेगा।
मेडिकल विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल निर्माण
मेडिकल शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय,रायपुर,शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय,रायपुर में छात्र-छात्राओं एवं इंटर्न्स के लिए हॉस्टल निर्माण हेतु 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे चिकित्सा विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ की ओर
सुदृढ़ स्वास्थ्य अधोसंरचना,आधुनिक तकनीक और बेहतर उपचार सुविधाओं के साथ राज्य सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र विकास की प्राथमिकता में है,यह बजट प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों को बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
स्वास्थ्य योजनाओं के लिए बड़ा बजटीय प्रावधान
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट में जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित किए गए हैंः 1,500 करोड़ शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, 2,000 करोड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,25 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण,इन प्रावधानों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।
गुणवत्ता जांच और पारदर्शिता
खाद्य पदार्थों और दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंटिग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है,इससे जांच क्षमता और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगी, साथ ही, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अधोसंरचना विस्तार हेतु भी 25 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
डायलिसिस और जन औषधि केंद्रों का विस्तार
प्रदेश में 25 नए डायलिसिस केंद्र और 50 जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सस्ती और सुलभ उपचार सुविधा मिल सकेगी।
शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री ने इसे बजट की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय बड़ी राहत देगा। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए ये प्रावधान प्रदेश को चिकित्सा सुविधाओं, अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, लक्ष्य स्पष्ट है — उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं, बिना वित्तीय बोझ के हर नागरिक तक पहुंचाना।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply