Breaking News

रायपुर@ओडिशा में रायपुर पुलिस की रेड,गांजा एजेंट गिरफ्तार..

Share


तस्कर से पूछताछ के बाद एक्शन,खाते में पैसे लेकर सप्लाई कराने में निभाता था भूमिका
रायपुर,23 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में ओडिशा से एक और आरोपी राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन (31) को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू ने संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल जब्त किया गया है। दरअसल, 14 फरवरी 2026 सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि,केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में कार सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 किलोग्राम गांजा और 2 लाख बरामद हुआ था। इस मामले में आगे की जांच के दौरान फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में सामने आया कि राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन पैडलर के रूप में काम करता था। वह अपने खाते में पैसे लेकर मादक पदार्थ की सप्लाई कराने में भूमिका निभाता था। पुलिस ने ओडिशा के फुलवानी जिले के बालीगुड़ा थाना क्षेत्र स्थित उसके निवास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 20(सी) और 29 नारकोटिक एक्ट में कार्रवाई की गई है।
नेटवर्क से जुड़े कई
लोगों की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply