Breaking News

कोरिया@ जहाँ स्थानीय नेता नहीं पहुँचे,वहाँ सीएम की एंट्री,लोकतंत्र सेनानी के घर सीएम की दस्तक कोरिया प्रवास का बदला हुआ संदेश

Share

कोरिया,17 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राजनीतिक दौरे अक्सर मंच, भाषण और औपचारिकताओं तक सीमित रह जाते हैं,लेकिन इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरिया प्रवास के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी,मुख्यमंत्री ने 92 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी डॉ. निर्मल घोष के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की—एक ऐसा स्थान, जहाँ स्थानीय नेताओं और प्रशासन की मौजूदगी वर्षों से चर्चा का विषय नहीं रही। बता दे की कोरिया की राजनीति में यह दृश्य कम से कम चौंकाने वाला तो था ही, वर्षों से लोकतंत्र सेनानी का घर स्थानीय नेताओं के कैलेंडर में शायद शामिल नहीं था,लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे उनके दरवाजे पर पहुँच गए, अब सवाल उठना स्वाभाविक है,क्या यह संवेदनशीलता थी या स्थानीय नेतृत्व की निष्कि्रयता पर सीधा तमाचा? तस्वीरों में शाल,सम्मान और संवाद दिखा, पर तस्वीरों से परे संदेश और बड़ा था,जमीन पर जाइए, सिर्फ मंच पर मत रहिए, स्थानीय सियासत में यह चर्चा तेज है कि जिस घर तक वार्ड स्तर के नेता नहीं पहुँचे, वहाँ मुख्यमंत्री का पहुँचना एक राजनीतिक संदेश है, संवेदनशीलता की राजनीति बनाम उपस्थिति की राजनीति, कोरिया प्रवास के दौरान यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है, अब सवाल यह है, क्या यह कदम स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करेगा? या यह केवल एक भावनात्मक अध्याय बनकर रह जाएगा?
सत्ता से संवेदना तक का सफर? मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आपातकाल के दौर,लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और पेंशन पुनः प्रारंभ करने की बात लिखी, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्ववर्ती शासनकाल में बंद की गई पेंशन योजना को उनकी सरकार ने पुनः शुरू कर सम्मान लौटाया, इस मुलाकात को राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है, लोकतंत्र के मूल्यों पर जोर, आपातकाल की यादों का उल्लेख, वरिष्ठ सेनानी के घर जाकर सम्मान प्रकट करना।
स्थानीय स्तर पर उठे सवाल- कुछ स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है— ‘जहाँ सालों से स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं पहुँचे, वहाँ सीधे मुख्यमंत्री का पहुँचना बड़ा संकेत है।’ यह संकेत संवेदनशीलता का है या स्थानीय नेतृत्व की निष्कि्रयता पर टिप्पणी—इस पर मतभेद हैं।
फोटो से परे संदेश- तस्वीरों में मुख्यमंत्री बुजुर्ग सेनानी को शाल ओढ़ाते, उनका हाथ थामते और वार्ता करते नजर आ रहे हैं, यह दृश्य औपचारिकता से अधिक भावनात्मक प्रतीत हुआ, पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे क्षण प्रतीकात्मक भी होते हैं, वे जनता को यह संदेश देते हैं कि सत्ता शीर्ष तक पहुंचना संभव है।
प्रशासन और संगठन के लिए संकेत?- मुख्यमंत्री के इस कदम को कुछ लोग प्रशासनिक तंत्र और स्थानीय नेताओं के लिए ‘संकेत’ के रूप में देख रहे हैं, कि जमीनी स्तर पर संवाद और सम्मान की संस्कृति मजबूत होनी चाहिए, हालांकि स्थानीय नेताओं की ओर से इस विषय पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply