Breaking News

बैकुण्ठपुर@ अशोक जायसवाल देवगढ़ में करेंगे विशाल भंडारे का आयोजन

Share

महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु जुटेंगे,पुरातत्व महत्व का है देवगढ़ का शिव मंदिर
बैकुण्ठपुर,14 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरिया जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ने जा रहा है, छुरीगढ़, देवगढ़, गेज नदी तट, जमगहना सिद्ध बाबा मंदिर और बरदिया शिवमंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर हजारों-लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसी क्रम में ग्राम नानभान स्थित देवगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में इस वर्ष विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर एवं कांग्रेस नेता अशोक जायसवाल की ओर से किया जा रहा है।
पुरातत्व महत्व का केंद्रः देवगढ़ शिव मंदिर
कांग्रेस अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम नानभान के देवगढ़ में स्थित शिव मंदिर का विशेष पुरातात्विक महत्व है। यहां प्राचीन शिव प्रतिमाएं प्राप्त होने के बाद मंदिर का निर्माण कराया गया था, तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
सुबह से उपलब्ध रहेगा भोग-भंडारा
विजय सिंह ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही विशाल भोग-भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। प्रसाद वितरण की यह परंपरा आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया है, भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका
स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जाता है कि अशोक जायसवाल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, वे प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते रहे हैं और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
जिलेभर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं
महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरिया जिले के कई स्थानों पर भोग-भंडारे और पूजा-अर्चना की विशेष तैयारियां की गई हैं, आयोजक समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद, सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधन में जुटी हुई हैं, देवगढ़ का यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
फोटो 17


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply