Breaking News

रायपुर@रिटायर्ड कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने पर भड़का कर्मचारी संघ,संविदा प्रथा खत्म नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की तैयारी

Share


रायपुर,13 फरवरी 2026। रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा संविदा नियुक्ति देने के फैसले के खिलाफ प्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन मुखर हो गया है। करीब दो लाख से अधिक शासकीय और अशासकीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन की तैयारी में है।
पदोन्नति पर लग रहा ब्रेकः फेडरेशन
फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि रिटायर्ड अधिकारियों को संविदा पर रखने से नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार करते हैं,लेकिन रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति से उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। नेताओं का कहना है कि इस वजह से कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
पारदर्शिता पर भी उठाए सवाल
संघ ने संविदा नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि प्रक्रिया स्पष्ट और प्रतिस्पर्धात्मक नहीं होगी तो पक्षपात और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ सकती है,जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे।
आधार आधारित अटेंडेंस पर भी नाराजगी
बैठक में आधार बेस्ड अटेंडेंस व्यवस्था का भी विरोध किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि इसे समाप्त नहीं किया गया तो सभी प्रांत अध्यक्ष रायपुर में बैठक कर आंदोलन की अंतिम रणनीति तय करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply