ओडिशा का गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश स्टेशन में दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने पकड़ा
रायपुर,13 फरवरी 2026। ओडिशा से गांजा लाकर उसे उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों ने रायपुर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी करके पुलिस ने दबोचा। आरोपियों से 17 किलो गांजा पुलिसकर्मियों ने जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के नाम राघवेन्द्र सिंह और झम्मन सिंह बताया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा मामला
गुढि़यारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 7 पर दो तस्कर गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने आरपीएफ की टीम के साथ मिलकर आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राघवेंद्र सिंह (22) निवासी कानपुर देहात और झम्मन सिंह (38) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 17 किलो 949 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 27 हजार रुपए आंकी गई है।
नॉर्थ जोन की टीम ने लिया एक्शन
आरोपियों पर कार्रवाई रायपुर नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई है। आरोपियों पर केस दर्ज करके उनसे पूछताछ की गई और उनके नेटवर्क में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur