-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 मार्च 2022(घटती-घटना)। पड़ोसी ने एक महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया था। महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर सुखमनिया पति हिन्दुलाल उम्र 45 वर्ष सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर की रहने वाली थी। सुखमनिया अपने पड़ोसी श्यामलाल को सिलाई मशिन कपड़े सिलने के लिए दी थी। इसके बाद से श्यामलाल उसके सिलाइ मशिन नहीं लौटा रहा था। 8 मार्च को सुखमनिया घर में अकेली थी और श्यामलाल के घर सिलाई मशिन लेने गई थी। वहीं पर गुस्से में आकर श्यामलाल ने हथौड़े से महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला किसी तरह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंची और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब महिला का पति हिन्दुलाल गांव से वापस आया तो उसकी पत्न खून से लतपथ बेहोश पड़ी थी। पड़ोसी गोपाल राम ने बताया कि श्यामलाल के घर गई थी। वहीं इसका यह हालत हुआ है। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला
Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur