Breaking News

रायपुर@‘मैं अभी जीवित हूं’ गले में तख्ती लटकाकर कांग्रेस भवन पहुंचे मतदाता,धनेन्द्र साहू ने कहा- जनाधार खोने के डर…

Share


रायपुर,06 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सियासत गर्मा गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने निर्वाचन आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई बुजुर्ग और ग्रामीण गले में मैं अभी जीवित हूं की तख्ती लटकाकर पहुंचे, जिनके नाम मतदाता सूची में मृत बताकर काट दिए गए हैं। धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 के जरिए लगभग 21 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपना जनाधार खोने के डर से विपक्षी वोटरों के नाम कटवा रही है। जब कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी से इन फॉर्म्स की जानकारी मांगी, तो उन्हें आपत्तियां दिखाने से इनकार कर दिया गया। पूर्व विधायक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों में 70 प्रतिशत नाम मुस्लिम समुदाय के हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जब 914 नामों की जांच की, तो वे सभी व्यक्ति अपने गांव और वार्ड में जीवित पाए गए। धनेन्द्र साहू के अनुसार, बीएलओ पर भाजपा नेताओं का भारी दबाव है और बीएलए से जबरन हस्ताक्षकर करवाकर नाम विलोपित करने की शिकायतें की जा रही हैं। धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में जिनका नाम कटा है, उनमें 70 प्रतिशत नाम मुस्लिम मतदाताओं के हैं। यह साजिश केवल अभनपुर में नहीं हो रही है। इधर बीएलए का कहना है कि उन्होंने आपत्ति नहीं की, भाजपा पार्टी के बड़े पदाधिकारी आए और साइन करवा लिए। धनेंद्र साहू ने कहा यह एक बड़ा षड्यंत्र है, जितने बीएलए हैं वह दूसरे गांव में शिकायत कर रहे हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply