Breaking News

नई दिल्ली@प्लेन कै्रश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

Share


विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए,बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला,जलकर खाक…
नई दिल्ली,18 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला कू्र मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है। अजित के चाचा शरद पवार बारामती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां सभी शव लाए गए हैं। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी ्र्रढ्ढख् ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी ङ्कस्क्र वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है। इस बीच ङ्कस्क्र वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।
‘वह मेरे अच्छे मित्र थे’, अजित पवार के निधन पर बोले
फडणवीस…उनके जैसे नेता को खोना अभूतपूर्व क्षति

अजित पवार के निधन पर सीएम फडणवीस ने कहा,‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। राज्य में शोक का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक अभूतपूर्व क्षति है। व्यक्तिगत जीवन में वे मेरे अच्छे मित्र थे। हमने कई चुनौतियों का एक साथ सामना किया। ऐसे समय में जब वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे,उनका असामयिक निधन एक बड़ी क्षति है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे जी के साथ आज बारामती जा रहा हूँ। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी दे दी है और उन्होंने इस पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की घटना के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने फडणवीस को फोन कर दुर्घटना की पूरी जानकारी ली।
दुर्घटना की जांच की
जाएगी : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी। शिंदे ने कहा, ‘यह महाराष्ट्र के लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह मेरे और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दुखद घटना है। अजित दादा अपने वचन के पक्के थे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजित दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ‘शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में अजित पवार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत पीड़ादायक घटना है। विमान दुर्घटना की जांच की जाएगी।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘यह क्षति केवल पवार परिवार की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया हो।’’
राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर बुधवार को दुख जताया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘महाराष्ट्र में हुई भयानक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी और अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। आदरणीय शरद पवार जी, सुप्रिया सुले जी और उनके समस्त परिवार एवं आदरणीय अजित पवार जी के समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।’’


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPEP PDF 29 APRIL 2026

Share 29 APRIL 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply