Breaking News

मनेन्द्रगढ़@ रानीकुण्डी तीर्थ स्थल बुन्देली में मकर संक्रांति पर विशाल मेला एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Share


कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय रहे मुख्य अतिथि,खिलाडि़यों को किया सम्मानित
मनेन्द्रगढ़,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीकुण्डी तीर्थ स्थल,बुन्देली विकासखंड,मनेन्द्रगढ़ में विशाल मेले के साथ-साथ कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, इस आयोजन में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, आयोजन समिति एवं समस्त सरपंच संघ, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा द्वारा विनय उपाध्याय का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विनय उपाध्याय के साथ सोमनाथ दत्ता,रमेश नाहक,विनोद उपाध्याय, मंगेश सिंह उपस्थित रहे,आयोजन समिति की ओर से सरपंच हेमासिंह, किशुन सिंह, प्रेमलाल सिंह, आनंद मरकाम,सितेश्वर सिंह,रामलाल, परमेश्वर सिंह मरकाम,सुभाषचंद्र पाण्डेय एवं उमेद सिंह मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रानीकुण्डी तीर्थ स्थल की महिमा का किया वर्णन
अपने संबोधन में विनय उपाध्याय ने रानीकुण्डी तीर्थ स्थल की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहां धवरेल राजा-रानी के सती होने की मान्यता है,यहां आसपास एवं दूर-दराज से श्रद्धालु आकर स्नान,दान एवं भंडारे का आयोजन करते हैं,उन्होंने कहा कि यहां स्थापित शिवलिंग की अपनी विशेष महिमा है तथा रानीकुण्डी का प्राकृतिक झरना अत्यंत अलौकिक है,जिस प्रकार प्रयागराज में गंगा,यमुना और सरस्वती का संगम है,उसी तरह यहां कौडिया नदी, हसदेव नदी और रानीकुण्डी का संगम स्थल स्थित है। इसी कारण स्थानीय लोग इस स्थान को अपना इलाहाबाद संगम मानकर स्नान करते हैं।
पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति का संरक्षण जरूरी
विनय उपाध्याय ने कहा कि रानीकुण्डी में वर्षों से आयोजित पुरुष एवं महिला कबड्डी,सुआ,करमा और शैला जैसे पारंपरिक खेल एवं लोकनृत्य हमारी संस्कृति की पहचान हैं,जिन्हें इसी तरह निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए,उद्बोधन के पश्चात उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply