Breaking News

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर देखने को मिलेगी पतंगों की रंग-बिरंगी उड़ान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को शहर के गांधी स्टेडियम में इस वर्ष भी एक बार फिर पतंगों की रंग-बिरंगी उड़ान देखने को मिलेगी। सरगुजा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अंबिकापुर में पिछले 18 वर्षों से पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और यह महोत्सव शहरवासियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस बार गांधी स्टेडियम में पतंग काटो प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजेताओं को नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सरगुजा सेवा समिति ने बताया कि चायीनीज माझा के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।


Share

Check Also

बिलासपुर@बिलासपुर बारिश से बेहाल…कॉलोनियां बनीं तालाब,ऑक्सीजन लेकर नाव से पहुंची

Share बिलासपुर,17 जुलाईं 2026। बिलासपुर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की …

Leave a Reply