Breaking News

बैकुण्ठपुर@ शिवचरण साहू के भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Share


बैकुण्ठपुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है,इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की अनुशंसा पर शिवचरण साहू को कोरिया जिले का भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,नियुक्ति की घोषणा के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं,किसान मोर्चा पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
छात्र जीवन से संगठन से जुड़ाव
शिवचरण साहू का सामाजिक और राजनीतिक जीवन छात्र काल से ही सक्रिय रहा है,उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाई,इसके बाद वे ग्राम पंचायत सरभोका के वार्ड क्रमांक-12 से लगातार दो पंचवर्षीय कार्यकाल में निर्विरोध पंच चुने गए, जो उनके जनविश्वास को दर्शाता है।
संगठनात्मक अनुभव का लाभ
श्री साहू पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली और किसान वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ी।
पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा
कार्यकर्ताओं का मानना है कि शिवचरण साहू के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा किसान मोर्चा को नई दिशा, गति और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, जमीनी पकड़ और संगठनात्मक समझ से जिले में किसानों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
नियुक्ति के बाद भाजपा नेताओं,किसान मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवचरण साहू को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला…7 आरोपी पकड़े गए,कागजों में एक्स्ट्रा शिफ्ट

Share रायपुर,04 मई 2026। शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ्रष्टख्-श्वह्रङ्ख की टीम ने …

Leave a Reply