Breaking News

रायपुर@राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी आयोजन में खर्च की जांच होगी,हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका मंजूर…

Share


रायपुर,13 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 को लेकर भ्रष्टाचार की जांच के लिए कांग्रेस की ओर से दाखिल की गई शिकायत याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने मामले की पहली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है। याचिका स्वीकार होने के बाद आयोजन से जुड़े खर्च,टेंडर प्रक्रिया और प्रशासनिक फैसलों की न्यायिक समीक्षा की जाएगी।
लगातार विवादों में रहा जंबूरी आयोजन : जंबूरी 2026 का आयोजन शुरू से ही विवादों में रहा है। कांग्रेस इससे पहले इस मामले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ईओडब्ल्यू पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी को लेकर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आयोजन से जुड़े टेंट, भोजन,टॉयलेट,बिजली, फोटोग्राफी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर 5 जनवरी 2026 को खोला गया था।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply