Breaking News

कवर्धा@बोलेरो के बोनट से पकड़ाया 13 लाख का गांजा मध्यप्रदेश के 2 तस्कर कवर्धा में पकड़ाए

Share


कवर्धा,11 जनवरी 2026। कबीरधाम जिले में 13 लाख का गांजा पकड़ाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 जनवरी को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी पकड़ा है। तस्कर बोलेरो के सीक्रेट चैंबर में गांजा के 25 पैकेट छिपाकर ओडिशा के रास्ते एमपी ले जा रहे थे। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बोलेरो सहित 26 किलों गांजा को मौके पर जप्त कर लिया है। जब्त बोलेरो की कीमत 12 लाख है। कुल 25 लाख का सामान जप्त हुआ है। दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले है। बोड़ला एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तार गांजा तस्करों के नाम

  • लाला चर्मकार (31 साल) निवासी रीवा मध्यप्रदेश।
  • राधिका मल्ला (28 साल) रीवा मध्यप्रदेश।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply