कोरबा,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में घूम रहा,वहीँ दंतैल हाथी चैतुरगढ़ पहाड़ी पर पहुंच गया है। कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या 14 हो गई है। तीन हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। वन विभाग ने आसपास गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है की ग्रामीण जंगल की ओर न जाए। पाली रेंज के रतखंडी,पहाड़गांव,जेमरा में लंबे समय बाद दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह जंगल के बीच खेत में हाथी के पद चिन्ह देखे जाने पर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग ने पुष्टि करने के बाद आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराई है। कटघोरा वन मंडल में 53 से अधिक हाथी घूम रहे हैं,इनमें से दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है। कुदमुरा रेंज में पहुंचे तीन हाथी दंतैल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur