Breaking News

कोरबा@जिले के आस पास के क्षेत्रों मे हाथियों के पहूंचने से ग्रामीणों मे दहशत

Share


कोरबा,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में घूम रहा,वहीँ दंतैल हाथी चैतुरगढ़ पहाड़ी पर पहुंच गया है। कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या 14 हो गई है। तीन हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। वन विभाग ने आसपास गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है की ग्रामीण जंगल की ओर न जाए। पाली रेंज के रतखंडी,पहाड़गांव,जेमरा में लंबे समय बाद दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह जंगल के बीच खेत में हाथी के पद चिन्ह देखे जाने पर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग ने पुष्टि करने के बाद आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराई है। कटघोरा वन मंडल में 53 से अधिक हाथी घूम रहे हैं,इनमें से दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है। कुदमुरा रेंज में पहुंचे तीन हाथी दंतैल हैं।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply