Breaking News

रायपुर@जनदर्शन में दिव्यांग आर्चरी खिलाडि़यों से मिले सीएम साय

Share


सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन : मुख्यमंत्री साय
रायपुर,08 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांग खिलाडि़यों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग तीरंदाज होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम से उच्च स्तरीय खेल उपकरण और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव की बात कही, जिसपर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग आर्चरी खिलाडि़यों को तीरंदाजी से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के दौरान दोनों खिलाडि़यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी माह में पटियाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय आर्चरी स्पर्धाओं में देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें उच्च स्तरीय खेल उपकरण और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाडि़यों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। दिव्यांग खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं और सही मार्गदर्शन व सुविधाएं मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों तीरंदाजों को अपने खेल कौशल को निरंतर निखारने और पूरी मेहनत व लगन के साथ अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply