अम्बिकापुर 06 मार्च 2022 (घटती घटना)। नहाने के दौरान एक बालिका तालाब में डूब गई। उसे निकाल कर इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी रागनी पिता दशरथ मानीकपुरी उम्र 9 वर्ष शनिवार की दोपहर अन्य लड़कियों के साथ घर से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब में डूब गई। पास में काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो उसे निकाला और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur