Breaking News

अम्बिकापुर@होटल संचालक व कर्मचारियों की युवकों ने पुलिस के सामने की बेदम पिटाई

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 मार्च 2022 (घटती-घटना)।
. . दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मारपीट की वारदात सामने आई है। जहां आधा दर्जन से अधिक युवकों ने होटल संचालक व उसके कर्मचारियों की पुलिस के सामने बेरहमी से पिटाई की। इधर पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिंताबहार निवासी गुलशन दास करजी चौक पर बीते दो महीने से होटल का संचालन कर रहा है। इसका आरोप है कि महेश सोनी नाम के युवक का भी होटल उसके ठीक बगल में संचालित होता है। बगल में होटल खोले जाने की वजह से महेश नाराज था। इस बात को लेकर वह अक्सर विवाद किया करता था। महेश सोनी आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ शुक्रवार की रात पीडि़त के होटल पहुंचे और होटल में घुस पर पीडि़त सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने होटल के सामान को भी थोड़ फोड़ किया है। साथ ही पीडि़त के कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर विवाद की सूचना मिलने पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए पुलिस के सामने भी आरोपियों ने होटल संचालक और कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई की। घटना में कई लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं शनिवार की सुबह पीडि़त सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मामले की शिकायत करने दरिमा थाना पहुंचे थे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने महेश सोनी सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@तेज रफ्तार पिकअप उछलकर चलती कार पर गिरी,मचा हड़कंप

Share -संवाददाता-सूरजपुर 30 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में शुक्रवार को एक बेहद अजीबो-गरीब और चौंकाने …

Leave a Reply