Breaking News

कोरबा@ नव वर्ष 2026 से पूर्व सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने पुलिस पिकनिक स्थलों पर लगा रही गश्त

Share


कोरबा,28 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
नव वर्ष के मद्देनजर और जनसामान्य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए कोरबा पुलिस ने पूरे जिले में तैयारियां की हैं। जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों,पर्यटन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त एवं चौकसी बढ़ा दी गई है। कोरबा पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों का उत्सव सुरक्षित,व्यवस्थित और कानून के दायरे में रहकर मनाया जाए। टीमें जिले के हर लोकप्रिय पिकनिक स्थल और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों पर लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। शराब पीकर वाहन चलाना, अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण,या किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल की जाएगी। इस अभियान के तहत, पुलिस दल ट्रैफिक नियमों की पालना, नशे में गाड़ी चलाना, ध्वनि प्रदूषण रोकथाम और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चलती हुई गाडि़यों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नव वर्ष का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें और कानून का सम्मान करें। किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए,नागरिक पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाने से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़@ झगराखंड की शिक्षिका इशिता पांडे का ऑक्सफोर्ड तक सफर

Share छत्तीसगढ़ की बेटी इशिता पांडे ने बढ़ाया शिक्षा जगत का मान,ऑक्सफोर्ड में होंगी शामिल …

Leave a Reply