कोरबा, 04 मार्च 2022 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी शहर की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत,की विशेष उपस्थिति में आहूत की गई । कोरबा शहर के कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा एवं डिजिटल सदस्यता के प्रभारी दिनेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुआ है ढ्ढ बैठक में महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, ममता अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, हरीश परसाई, उषा तिवारी, आदि सहित जोन, वार्ड व बुथ के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि, डिजिटल सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस तथा कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे भारत के प्रत्येक प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को ऐप के माध्यम से जोड़ा गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिले के 90 विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग प्रभारी बनाए हैं। इनके माध्यम से आप लोग सदस्य बने और फिर आप लोग सदस्य बनाए। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि, डिजिटल सदस्य बनाने के कार्य को और अधिक गति देना होगा। कोरबा विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज है, यहॉ महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर हमेशा सक्रिय रहते हैं। अगर आप सब इसके उपयोग के तरीके सिखकर सदस्य बनाना प्रारंभ करेंगे तो निश्चित हमारा विधानसभा प्रदेश में अव्वल आ सकता है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी डिजिटल सदस्यता में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे ,उन्हें सम्मानित किया जावेगा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुरूमुख सिंह होरा ने जोन कमेटी, वार्ड कमेटी तथा बुथ कमेटी के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरबा विधानसभा में 16 जोन कमेटी, 59 वार्ड कमेटी तथा 243 बुथ कमेटी का गठन होना है। वर्तमान में 02 जोन कमेटी, 14 वार्ड कमेटी, 60 बुथ कमेटी गठन की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिये हैं। गुरूमुख सिंह होरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ कांग्रेस संगठन के रीति नीति का प्रचार प्रसार अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जरूर करें। डिजिटल सदस्यता प्रभारी दिनेश शर्मा ने ऐप का उपयोग करने के तरीके बताते हुए कहा कि, इस ऐप के माध्यम से सदस्य बनाना बेहद आसान है। इसमें आई. डी. प्रुफ के साथ साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सीधे तोर से जुड़ जाते हैं। आपको समय समय पर संदेश मिलते रहेगा। बैठक को राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सपना चौहान ने किया।
Check Also
कोरबा@ अटल स्मृति भवन’ बनेगा भाजपा संगठन की नई पहचान
Share कोरबा,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन समारोह …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur