Breaking News

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने ‘वीबी-जी राम जी’ को सराहा

Share


कहा…गांवों में रोजगार,संपत्ति के साथ अच्छी फसल मिलेगी,नया कानून रूत्रहृक्रश्वत्र्र की जगह लेगा


नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट 2025 को सराहा। उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ ग्रामीणों को मजदूरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गांवों में काम के साथ-साथ स्थायी संपत्तियां बनेंगी, खेती को मजबूती मिलेगी और लंबे समय में ग्रामीण इलाकों की उत्पादकता बढ़ेगी।
पीएमह्र के मुताबिक, इस कानून को बनाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से बात की। इसके अलावा विशेषज्ञों के साथ तकनीकी बैठकों और अलग-अलग हितधारकों के साथ चर्चा भी की गई, ताकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा सके। वीबी-जी राम ज बिल संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच 18 दिसंबर को पास हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 दिसंबर को मंजूरी दी, इसके बाद यह कानून बना था। यह नया कानून रूत्रहृक्रश्वत्र्र की जगह लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक आर्टिकल शेयर किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन पर बड़ी कार्रवाई, 396 इंजेक्शन जब्त

Share 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार,लघुशंका के बहाने टीम को दिया चकमा अम्बिकापुर,30 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply