Breaking News

सूरजपुर@तक्षशिला सूरजपुर पुस्तकालय से जुड़े विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,16 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा विभाग के निर्देशन में संचालित तक्षशिला जिला लाइब्रेरी सूरजपुर से जुड़े एवं नियमित रूप से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है,बल्कि यह दर्शाती है कि सही वातावरण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक मार्गदर्शन से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उल्लेखनीय है कि ग्रन्थालय के 5 विद्यार्थियों का चयन इस परीक्षा में हुआ है। भुवनकांत रायल – आईडी नं. – 457, विनिता मिंज – आईडी नं. – 418,सत्यम सिंह – आईडी नं.- 261,रामेश्वर सिंह – आईडी नं. – 449 और प्रीति सिंह – आईडी नं. – 56 (पूर्व पाठक)। यह सफलता तक्षशिला सूरजपुर पुस्तकालय के उस उद्देश्य को सशक्त करती है, जहाँ विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और लक्ष्य-केन्दि्रत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। लाइब्रेरी निरंतर युवाओं को सरकारी सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर निर्माण के लिए प्रेरित करती रही है। चयनित सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर, जिला शिक्षा विभाग एवं तक्षशिला सूरजपुर पुस्तकालय की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply