Breaking News

अम्बिकापुर@बिज्ञान दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया

Share

‘‘बिज्ञान और प्रौद्योगिकी के उत्थान में डॉक्टर सी.व्ही. रमन का योगदान‘‘

अम्बिकापुर,03 मार्च 2022(घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन भौतिकी, भूगर्भशास्त्र, एवं कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधन में वर्तमान परिवेश में बिज्ञान और प्रौद्योगिकी के उत्थान में डॉ. सी.व्ही. रमन का योगदान विषय पर आयोजित किया गया । वेबीनार का प्रारंभ संयोजक एवं विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र डा. एस. के. श्रीवास्तव के द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। श्री श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए फोटोन कणों के लचीले वितरण को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डा. देवेंद्र कुमार प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष सेरेमिक इंजीनियरिंग आईआईटी बीएचयु ने रमन प्रभव एवं उनके योगदान एव पुराने समय में संसाधन की अनुपलब्धता पर भी नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रकाश डाले साथ में यह भी बताया की हमे सतत प्रयास सही दिशा में करते रहना चाहिए । मुख्य वक्ता डा. ए. के. श्रीवास्तव डीन साईंस फैकल्टी डा. सी.व्ही. रमन विष्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा डा. सी व्ही रमन के योगदान को पावर पाईंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डा. एम. के. मौर्या ने विज्ञान के महत्व के बारे में बताते हुए सर सी. व्ही. रमन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अवगत कराया गया । कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्रायार्य डा. रशीदा परवेज ने बताया कि विज्ञान दिवस देश में विज्ञान के निरंतर उन्नति का आह्वान करता है। कम्प्युटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष श्री चेतन कुमार पैंकरा ने रमन प्रभाव का विस्तार विज्ञान के अनेकों शाखाओं तक होने बताया एवं वेबीनार से जुड़े समस्त अतिथियों, वक्ताओं , प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष ऑनलाईन माध्यम से जुड़े रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डा. उमेश कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डा. एम.के. मौर्या, तकनिकी विशेषज्ञों में सशांक विष्वकर्मा, कु. प्रिया पाण्डेय, अनुभव श्रीवास्तव, कु. प्रियंका सिंह, सर्वेश पाण्डेय का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के द्वारा ऑनलाईन सहभागिता लिया गया साथ ही डा. सी. व्ही. रमन जी शे जुड़े घटनाओं और अनुसंधानों के संदर्भ में ऑनलाईन क्विज भी रखा गया है जिसमें प्रतिभागियों को उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र महाविद्यालय द्वारा जारी किया जावेगा।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply