Breaking News

लखनपुर@खुलेआम की जा रही कोयला की तस्करी

Share


-मनोज कुमार-
लखनपुर,03 मार्च 2022(घटती-घटना)। खनिज विभाग के अधिकारियों के द्वारा खुलेआम की जा रही कोयला की तस्करी ईट भा से साठ -गाठ कर अवैध कोयला को ईट भा में विभागीय अधिकारियों के द्वारा खपाया जा रहा है तथा मोटी रकम उगाही करने का मामला सामने आया है पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामअमेरा कोलफील्ड का है जहां कुछ दिनों पूर्व खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर कोयला जप्त किया गया था जिसे खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों के द्वारा जेसीबी के माध्यम से 407 व ट्रैक्टर में लोड करा कर लगभग 60 से 70 टन अवैध कोयला खुलेआम गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुखरी के ईट भे भट्टे में खपाने का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। लखनपुर विकासखंड के कुछ ऐसे संदिग्ध क्षेत्र कोयले अवैध उत्खनन के लिए सुर्खियां में रहते हैं जिसमें मुख्य रुप से ग्राम अमेरा, गुमगरा, परसोढ़ी कला ,खालकछार, में कार्रवाई के नाम से पहुंचे जिला खनिज विभाग के अधिकारी बजरंग पैकरा आर, एन राजपूत सहित तमाम दल बल के साथ अमेरा खदान के बगल में जिला से आए खनिज विभाग के आला अधिकारी कार्रवाई के नाम से कुछ क्षेत्रों में तो दबिश दिया जाता है परंतु आए दिन कार्यवाही के नाम पे खानापूर्ति करते हुए खनिज विभाग के द्वारा अवैध कोयला उत्खनन किए हुए गड्ढे को पाटने के बजाए अपने चहते कोल माफिया का गड्ढा को अधूरे भी छोड़ दिया जाता है और जब्ती की गई कोयले को चिमनी भा में बेधडक़60से 70टन कोयला खपाया जा रहा है वहीं पूर्व में भी खनिज विभाग के अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति किया गया और कुछ जप्त की गई कोयला सहित ट्रैक्टरों को भी छोडऩे का मामला सामने आया था इसी तारतम्य में आज जब अमेरा गांव के बगल नदी किनारे अवैध कोयला उत्खनन स्थल में कार्यवाही करने खनिज विभाग के द्वारा पहुंचा गया जिससे कुछ मीडिया कर्मियों को जानकारी मिली तो शाम को लगभग 4:00 बजे उक्त स्थल पर पहुंचा गया जिस पर खनिज विभाग के आला अधिकारी द्वारा खुलेआम उक्त जप्त कोयला लगभग 60 से 70 टन को सुखरी ग्राम थाना गांधीनगर के चिमनी ईट भ_ा में खपाने की बात सामने आई इस संबंध में मीडिया कर्मियों द्वारा खनिज अधिकारियों से पूछे जाने पर गोलमोल और बौखलाहट स्वरूप मीडिया कर्मियों को जवाब दिया गया जिससे स्पष्ट होता है कि खनिज विभाग के द्वारा आए दिन कार्रवाई के नाम से मोटी रकम उगाही करने का परंपरा बनता जा रहा है इससे क्षेत्र में खनिज विभाग के द्वारा लोगों में जन आक्रोश फैल रहा है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply