Breaking News

अम्बिकापुर@सडक़ दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,03 मार्च 2022(घटती-घटना)।.. सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश बेक पिता स्व. झूल साय उरांव उम्र 20 वर्ष करेता प्रतापपुर का रहने वला था। वह एक मार्च को अपने साथी आदिल के साथ शादी में शामिल होने गया था। वापस आने के दौरान खडग़ांवा थाना क्षेत्र में सडक़ किनारे खेत में घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना पर खड़ागांवा पुलिस दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान प्रकाश की मौत हो गई। जबकि आदिल का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply