Breaking News

कोरिया@ कोरिया जिले में सुचारू धान खरीदी

Share


विभिन्न केंद्रों में किसानों ने बेचा 356 क्विंटल से अधिक धान
सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से संतुष्ट किसान, टोकन सिस्टम,तकनीकी सुविधा और बढ़े समर्थन मूल्य ने बढ़ाया विश्वास
कोरिया,09 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रही। किसानों ने सुविधाजनक व्यवस्था, तकनीकी उपयोग, ऑनलाइन टोकन और पारदर्शी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए बड़े स्तर पर धान विक्रय किया, जिले के छिंदडाड उपार्जन केंद्र में आज कई किसानों ने मिलकर 350 मि्ंटल से अधिक धान बेचा।
50 वर्षीय किसान हरवंश राजवाड़े ने किया 55.20 क्विंटल धान का विक्रय


ग्राम आमगांव निवासी 50 वर्षीय किसान हरवंश राजवाड़े (पिता धरमसाय राजवाड़े) अपने 1.074 हेक्टेयर पंजीकृत रकबा के आधार पर आज उपार्जन केंद्र पहुंचे और 55.20 मि्ंटल धान का सुगम विक्रय किया, हरवंश ने प्रशासन से कहते कि इस वर्ष फसल बहुत अच्छी हुई, सरकार का क्रय दर संतोषजनक है,प्राप्त राशि से वे कृषि विस्तार,कजऱ् भुगतान और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।
किसान उमेश कुमार साहू ने बेचा 112 क्विंटल धान,कहा…व्यवस्था पारदर्शी और सरल


ग्राम ओड़गी निवासी किसान उमेश कुमार साहू ने अपने चाचा रामसेवक साहू के नाम पंजीकृत 1.0370 हेक्टेयर भूमि में उत्पादित 112 मि्ंटल धान का विक्रय किया, उन्हें समर्थन मूल्य ?2369 प्रति मि्ंटल के अनुसार 2,65,328 की राशि प्राप्त होगी, उमेश ने खरीदी केंद्र की व्यवस्था को पूर्णतः सुगम और व्यवस्थित बताया और कहा कि राशि का उपयोग खाद-बीज खरीदी, कृषि कार्य और दैनिक जरूरतों में होगा।
पिता-पुत्र पहुंचे धान खरीदी केंद्र, 63.60 क्विंटल धान का विक्रय


ग्राम सरडी निवासी 61 वर्षीय किसान किशुनलाल राजवाड़े और उनके पुत्र गणेश राजवाड़े छिंदडाड समिति पहुंचे और 63.60 मि्ंटल धान बेचा, वे 2.37 हेक्टेयर भूमि में खेती करते हैं, उन्हें कुल 1,50,668 की राशि मिलेगी,उन्होंने कहा कि यह राशि गेहूं की आगामी फसल, खाद-बीज व घरेलू आवश्यकताओं के लिए उपयोग होगी।
45 वर्षीय अन्नदाता देवप्रसाद साहू ने बेचा 76 क्विंटल धान,कहा…”सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया


ग्राम छिंदडाड निवासी 45 वर्षीय किसान देव प्रसाद साहू (पिता हीराराम साहू) ने अपने 1.4660 हेक्टेयर पंजीकृत रकबा के आधार पर 76 मि्ंटल धान का विक्रय किया, सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। पूरे देश में सबसे अधिक दाम पर धान खरीदी हो रही है—यह गर्व की बात है।
35 वर्षीय किसान महेश कुमार ने ऑनलाइन मोबाइल ऐप से प्राप्त टोकन पर बेचा 49.20 क्विंटल धान


ग्राम खरवत निवासी 35 वर्षीय किसान महेश कुमार ने अपने चाचा शिवकुमार (55 वर्ष) के नाम पंजीकृत 0.9570 हेक्टेयर भूमि से उत्पादित 49.20 मि्ंटल धान बेचा, उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ऐप से टोकन मिलना बेहद आसान,खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं, किसान शासन की व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply