Breaking News

नई दिल्ली@पुतिन के डिनर में राहुल-खड़गे को न्योता नहीं,शशि थरूर को बुलाया

Share


नई दिल्ली,05 दिसम्बर 2025। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार रात डिनर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं दिया गया है। वहीं कांग्रेस के ही सांसद शशि थरूर को बुलाया गया है। पीटीआई ने जब राहुल-खड़गे को न्योता न मिलने का सवाल थरूर से किया तो उन्होंने कहा-मुझे नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर दिए जाते हैं, लेकिन मैं इस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा। हालांकि, विपक्ष के नेताओं को नहीं बुलाना ठीक बात नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि सरकार, विदेश से आने वाले शीर्ष नेताओं (दिग्निटरीज) से मिलने नहीं देती। उनसे कहती है कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से न मिलें। इसका कारण सरकार की असुरक्षा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत-रूस समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply