Breaking News

श्रीनगर@दिल्ली ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कश्मीर घाटी में करीब 10 जगह पर छापा

Share


श्रीनगर,01 दिसम्बर 2025। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को दिल्ली ब्लास्ट मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में करीब 10 जगह छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुज़म्मिल और आमिर राशिद के घरों समेत करीब 10 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि शोपियां के नादिगाम गांव, कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और पुलवामा के संबूरा गांवों में छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि टीमें ऐसे सबूत ढूंढ रही हैं जो ‘व्हाइट-कॉलर’ मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं। एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 10 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए उच्च तीव्रता विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply