Breaking News

नई दिल्ली@बंगाल में एसआईआर के विरोध में बीएलओ का प्रदर्शन

Share


यूपी में असिस्टेंट बीएलओ की सोते-सोते मौत,देश में अब तक 29 की जान गई…
नई दिल्ली,01 दिसम्बर 2025। देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त किए गए हैं। हालांकि कई राज्यों में बीएलओ के सुसाइड और मौत की खबरें भी आ रहीं हैं। उत्तर प्रदेश के संभल में सोमवार को सहायक बीएलओ की सोते-सोते मौत हो गई। इससे पहले 30 नवंबर को मुरादाबाद में एसआईआर काम में लगे टीचर ने सुसाइड कर लिया था। राज्य में अब तक 8 कर्मचारियों की जान जा चुकी है। 3 ने सुसाइड, 3 की हार्ट अटैक से और एक की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई थी। सात राज्यों में अब तक 29 बीएलओ की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 9 बीएलओ की जान गई है। वहीं एसआईआर के विरोध में सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस के बाहर बीएलओ अधिकार रक्षा कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। ठीक उसी समय बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के कई एमएलए चुनाव अधिकारियों के साथ तय मीटिंग के लिए वहां पहुंचे थे। वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी प्रदर्शनकारियों की बहस हुई।
प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी मीटिंग का विरोध किया
बीएलओ कमेटी काम के लिए बेहतर हालत की मांग को लेकर कई दिनों से विरोध कर रही है। सोमवार को आंदोलन तेज हो गया। वे मरे हुए बीएलओ के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। कमेटी सदस्य इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें भी ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने दिया जाए। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने सीईओ से मीटिंग के बाद बताया कि बीजेपी ने 17,111 बूथों का डेटा दिया है और 14 दिसंबर के बाद होने वाली सुनवाई पर सख्त नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि कमीशन के कंट्रोल रूम से लाइव सीसीटीवी निगरानी के बिना कोई भी सुनवाई नहीं होनी चाहिए। अधिकारी ने सीईओ ऑफिस के बाहर बीएलओ के विरोध को चुनाव आयोग के खिलाफ टीएमसी की लिखी स्कि्रप्ट बताया। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी एसआईआर रोकना चाहती है ताकि अपने घुसपैठियों वाले वोट बैंक को बचा सके। जब अधिकारी बाहर निकले, तो बीएलओ प्रदर्शनकारियों ने चोर-चोर के नारे लगाए। जवाब में अधिकारी ने भी चोर-चोर दूर हटाओ, डाकू रानी दूर हटाओ जैसे नारे लगाए।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply