नई दिल्ली,30 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 128वें एपिसोड में रविवार को भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। पीएम मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ।
स्थानीय उपाद अपनाने की अपील
पीएम ने कहा कि शहद के पीछे लोगों की मेहनत और प्रकृति का तालमेल छिपा होता है। जम्मू-कश्मीर का सफेद रामबन सुलाई शहद अब त्रढ्ढ टैग मिलने के बाद देशभर में प्रसिद्ध हुआ है। कर्नाटक के पुत्तुर और तुमकुरु में संस्थाओं ने आधुनिक प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ड्ढद्गद्ग-ड्ढश3द्गह्य देकर किसानों की कमाई बढ़ाई है। नागालैंड में ऊँची चट्टानों से जोखिम भरा शहद संग्रह किया जाता है। देश में शहद उत्पादन अब डेढ़ लाख मीट्रिक टन पार कर चुका है और निर्यात तीन गुना बढ़ा है।
वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील
पीएम ने कहा कि वे हमेशा वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं। जी-20 में भी उन्होंने यही भावना रखकर विदेशी नेताओं को भारतीय शिल्प के उपहार दिए। दक्षिण अफ्रीका को नटराज प्रतिमा,कनाडा को चांदी का अश्व,जापान को चांदी के बुद्ध,इटली को सिल्वर मिरर और ऑस्ट्रेलिया को ब्रास उरली। उन्होंने कहा कि देश अब स्वदेशी उत्पादों को अपना रहा है,दुकानदारों और युवाओं ने भी इसे अपनाया है। उन्होंने त्योहार और नए साल की खरीदारी में भी वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील की।
नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही
पीएम ने कहा कि भारत की सुरक्षा मजबूत होने पर हर नागरिक गर्व महसूस करता है। हाल ही में आईएनएस माहे को नौसेना में शामिल किया गया। इसका स्वदेशी डिज़ाइन चर्चा में रहा और पुडुचेरी-मालाबार के लोग इसके नाम से खुश हुए, क्योंकि यह ऐतिहासिक जगह माहे पर आधारित है। इसके क्रेस्ट में उरुमी और कलारिपयट्ट की पारंपरिक तलवार जैसी झलक है। पीएम ने बताया कि नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाएगा।
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म बढ़ रहा
पीएम ने कहा कि सर्दियों के साथ ही विंटर टूरिज्म का मौसम भी शुरू हो गया है। कई देश स्कीइंग,स्नो-ट्रेकिंग और विंटर फेस्टिवल से बड़ी कमाई करते हैं। भारत में भी पहाड़, संस्कृति और एडवेंचर की पूरी क्षमता है। उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म तेजी से लोकप्रिय हो रहा है,खासकर औली,मुनस्यारी,चोपटा और डेयारा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur