Breaking News

नई दिल्ली@कैश वैन से 7 करोड़ की लूट में

Share


बेंगलुरु पुलिस को सफलता,कॉन्स्टेबल समेत तीन आरोपियों को दबोचा


नई दिल्ली,22 नवम्बर 2025। बेंगलुरु पुलिस ने सात करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज एटीएम कैश वैन डकैती के मामले को महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इस डकैती में खुद कैश वैन का इंचार्ज, एक पुलिस कांस्टेबल और सीएमएस कंपनी का पूर्व कर्मचारी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने सात करोड़ रुपये से अधिक कीएटीएम कैश वैन डकैती मामले को महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 7.11 करोड़ रुपये की लूट के सिलसिले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच के लिए बनाई गईं 11 टीमें
बेंगलुरुएटीएम कैश डकैती मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि हमने ग्यारह टीमें बनाई थीं और इस काम के लिए 200 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया था। 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई और तीन को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सभी दक्षिणी राज्यों और गोवा में छह टीमें भेजी गईं। इनमें गाड़ी का इंचार्ज, सीएमएसइंफोसिस्टम्स का पुराना कर्मचारी और गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply