Breaking News

नई दिल्ली@आधार कार्ड में बड़ा बदलाव…अब नहीं दिखेगा पता और जन्मतिथि,सिर्फ फोटो और क्यूआर से होगी पहचान…

Share


नई दिल्ली,21 नवम्बर 2025। आधार कार्ड से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है। UIDAI ऐसी तैयारी कर रहा है जिससे आपके आधार कार्ड से पता और जन्मतिथि पूरी तरह हट जाएंगे। आगे चलकर पहचान के लिए सिर्फ आपकी फोटो और क्तक्र कोड ही काफी होंगे। आम लोगों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि आधार अब हर घर की जरूरत बन चुका है।
पता और जन्मतिथि होंगे गायब
सरकार और UIDAI आधार कार्ड का स्वरूप पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में न तो कार्ड पर एड्रेस दिखेगा और न ही आपकी जन्मतिथि। नया आधार कार्ड सिर्फ फोटो और क्तक्र कोड पर आधारित होगा, जिसमें बाकी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगी।
क्यों लिए गए ये बड़े फैसले ?
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि यह बदलाव प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। अक्सर लोग आधार की फोटोकॉपी होटल, सिम प्रदाताओं या इवेंट आयोजकों को दे देते हैं, जिससे संवेदनशील जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। इसी जोखिम को खत्म करने के लिए QR ने निर्णय लिया है कि विवरण कार्ड पर छपने की बजाय क्तक्र कोड में सुरक्षित रहेगा। भुवनेश कुमार का साफ कहना है ‘जब तक कार्ड पर डिटेल छपेगी, इसका दुरुपयोग होता रहेगा। इसलिए आगे सिर्फ फोटो और QR कोड ही होना चाहिए। ‘


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply